Showing posts with label Gk. Show all posts
Showing posts with label Gk. Show all posts

Thursday, April 7, 2016

5 New Qustions

प्रश्न . दौड़ते समय श्वास तेजी से क्यों चलती है?
उत्तर : दौड़ते समय अधिक परिश्रम के कारण ऊर्जा प्राप्ति हेतु अधिक ऑक्सीजन चाहिय होता है इसलिए श्वसन क्रिया तेज हो जाती है।

प्रश्न . क्या कारण है कि शीशे में हम अपने को तो तब ही देख पाते हैं जब इसके ठीक सामने होते हो पर ऐसी और बहुत -सी चीजें जरुर दिख जाती है, जो शीशे के सामने नहीं होती?
उत्तर : कोई भी वस्तु तब दिखाई देती है जब प्रकाश स्रोत से चली प्रकाश की किरणें वस्तु से टकरा कर हमारी आँखों तक पहुँचती है। इसे प्रकाश का परावर्तन कहते है। शीशे में हम अपने आपको तभी देख सकते है जब हमसे चली प्रकाश की किरण शीशे पर लम्बवत कराये।ऐसा तब ही हो सकता है जब हम शीशे के ठीक सामने खड़े हो। परन्तु शीशे के सामने न होने पर भी काफी और सारी वे वस्तुएँ भी दिखाई देती है जिनसे चला हुआ प्रकाश शीशे से टकराने के बाद हमारी आँखों तक पहुँच जाता hai

प्रश्न पदार्थ रंग-बिरंगे क्यों दिखाई देते हैं? उत्तर : जब प्रकाश की किरणें किसी रंगीन वस्तु पर गिरती है तो रंगीन वस्तु उस रंग के प्रकाश को (जिस रंग की वह वस्तु है) छोड़कर सारे रंग का अवशोषण कर लेती है बाकी प्रकाश को परावर्तित कर लेती है। जैसे घास का हरा दिखाई देना। घास हरे रंग के प्रकाश को परावर्तित कर लेती है बाकी प्रकाश को अवशोषित। यही कारण है कि वस्तु जिस रंग के प्रकाश को परावर्तित करती है वही रंग हमें वस्तु का दिखाई देता है।

प्रश्न क्या कारण है कि ग्रेफाइट मुलायम होता है , जबकि हीरा कठोर होता है? उत्तर
उत्तर : ग्रेफाइट की परत संरचना होती है। प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य तीन कार्बन परमाणुओं से जुड़कर षट्कोणिय वलय संरचना बनाते है। ऐसी वलय संरचनायें आपस में मिलकर एक परत संरचना का निर्माण करती है। प्रत्येक कार्बन का चौथा इलेक्ट्रान मुक्त अवस्था में रहता है दो परतों के मध्य आकर्षण बल दुर्बल होने के कारण एक परत दूसरी परत पर आसानी से फिसल सकती है इसलिए ग्रेफाइट नर्म होता है। जब हीरे की संरचना में कार्बन परमाणुओं की त्रिविम चतुष्फलकीय व्यवस्था होती है। प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य चार कार्बन परमाणुओं से एक लबन्ध से जुड़ा रहता है। इस त्रिविमीय संरचना के कारण ही हीरा कठोर होता है।

प्रश्न. क्या कारण है कि तना हमेशा ऊपर की ओर तथा जड़े नीचे की ओर ही बढ़ती है? उत्तर : बीज अंकुरित होने के बाद जड़े निकलती है तथा ऊपर की ओर तना निकलती है। जड़े हमेशा नीचे की ओर ही बढ़ती है क्योंकि एक विशेष बल के खिंचाव से जिस धनात्मक भू-अभिवर्तन कहते है। इसके प्रभाव से जड़े हमेशा नीचे की ओर बहती है उसी तरह से तना सदैव प्रकाश की ओर ही बढ़ेगा क्योंकि ऊपर की ओर एक विशेष बल के खिंचाव से जिस ऋणात्मक भू-अभिवर्तन कहते हैं के कारण ऊपर की ओर बढ़ती है

प्रश्न . किसी मीनार से पंख व सिक्का गिराने पर सिक्का पृथ्वी पर पहले पहुँचता है जबकि निर्वात में पंख व सिक्का गिराने पर साथ-साथ नीचे क्यों आते हैं?

उत्तर : मीनार से पंख व सिक्का गिराने पर सिक्का पृथ्वी पर पहले पहुँचता है क्योंकि गिरने वाली वस्तु का त्वरण उनके द्रव्यमान पर निर्भर करता है तथा सिक्के का द्रव्यमान अधिक होता है अतः यह सिक्का पृथ्वी पर पहले पहुँचता है जबकि निर्वात मे अर्थात स्वतंत्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु का गुरुत्वी त्वरण उनके द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करती है अतः पंख और सिक्का नीचे साथ-साथ पहुँचता है।

प्रश्न . लम्बी कूद में खिलाड़ी कूदने के पूर्व काफी दूर से तेज़ से दौड़ता हुआ क्यों आता है?

उत्तर : लम्बी कूद में खिलाड़ी कूदने के पूर्व काफी दूर से तेज़ी से दौड़ता हुआ आता है ताकि कूदते समय शरीर की गति बनी रहती है और अधिक दुरी तक कूदने में सफल हो जाता है।

Tuesday, April 5, 2016

प्रश्न . कपड़ों पर गिरे सब्जी के दाग को साबुन से धोने पर वह लाल क्यों हो जाता है?

उत्तर : साबुन में कास्टिक सोडा होता है। इस कास्टिक सोडे की प्रकृति भी क्षारीय होती है अतः यह सब्जी में उपस्थित हल्दी से क्रिया कर लाल रंग देता है।

प्रश्न . रेत पर चलने में व्यक्ति को कठिनाई होती है पर ऊँट आसानी से क्यों चल पाता है?

उत्तर : व्यक्ति के पैरों का क्षेत्रफल ऊँट से कम होता है अतः क्षेत्रफल कम होने से व्यक्ति के शरीर के भार के कारण बल अधिक लगता है तथा पैर रेत में धंस जाते हैं जब कि ऊँट के पैरों का क्षेत्रफल अधिक होने से ऊँट के शरीर के भार के कारण बल कम लगता है तथा ऊँट के पैर रेत में नहीं धंसते हैं और ऊँट रेत में आसानी से चल पाता है।

प्रश्न . वर्षा काल में नमक, पापड़, पुस्तकें आदि नम क्यों हो जाती है?

उत्तर : वर्षाकाल में वायु में जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है। वायु में जलवाष्प की उष्ण आद्रता कहलाती है। वायु में उष्ण इसी नमी को सोखकर ये वस्तुएं नम हो जाती है

प्रश्न . जादू का खेल दिखाने वाले नींबू से खून टपकाता हुआ दिखाते हैं। यह कैसे संभव है?

उत्तर : नीम्बू में सीरींज द्वारा मेथील ओरेज प्रवेश कराते है जो नींबू में उपस्थित साइटिक अम्ल से क्रिया करके लाल बिबनेनाइड रूप में परिवर्तित हो जाता है जिससे नींबू का रस लाल हो जाता है। और काटने पर लाल रंग का रस प्राप्त होता है।

प्रश्न . गर्मी में हल्के रंग के कपडे पहनना क्यों पसंद किया जाता है?

उत्तर : हल्के रंग के कपड़ों पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश का अधिकतर भाग परावर्तित होकर वापस मुड़ जाता है जबकि गहरे रंग के कपड़े सूर्य के प्रकाश के अधिकतर भाग को अपने मइ समाहित कर लेता है और गर्मी के दिनों में परेशानी पैदा करता है। जबकि हल्के रंग वाले कपड़े इसे वायरस लौटाकर शरीर को शीतलता का अनुभव करते हैं।

प्रश्न . टीके क्यों लगाये जाते हैं?

उत्तर : ये टीके विभिन्न प्रकार के रोगों के बचाव के लिये लगाये जाते हैं। इन टीकों को लगाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो जाती है अर्थात रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होने से रोगाणु शरीर पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकते है।

प्रश्न . प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है?

उत्तर : खुले बर्तन में खाना बनाने की अपेक्षा ढके बर्तन में खाना जल्दी पकता है क्योंकि पानी से बनने वाली भाप उसमें बेकार नहीं जाती है। ढके बर्तन में दाब भी अधिक होता है नियमानुसार जैसे-जैसे दाब बढ़ता है पानी का क्वथनांक कम होता जाता है। प्रेशर कुकर में दाब अधिक हो जाने के कारण पानी या उसमें पकाये जाने वाले पदार्थो का क्वथनांक घट जाता है जिससे वे जल्दी पक जाते हैं।

प्रश्न. जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई क्यों दिखाई देती है?

उत्तर : अपवर्तन के कारण ही जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई दिखाई देती है।

प्रश्न . समुद्र का पानी स्वाद में खारा क्यों लगता है?

उत्तर : समुद्र के पानी में सोडियम क्लोराइड अधिक मात्रा में घुला रहता है। इसी लवण की उपस्थिति के कारण समुद्र का पानी खारा लगता है।

प्रश्न . चोरों का पता लगाने में अंगुलियों के निशान के साथ-साथ पेरों के निशान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन निशानों को सबूत के लिये कैसे सुरक्षित रखा जाता है?

उत्तर : जहाँ पर चोर के पैरों के निशान नज़र आता है उसके चारों ओर कार्ड बोर्ड की एक पतली लम्बी पट्टी काटकर जमीन में धंसाते है तथा प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के पानी के साथ मिलाकर क्रीम जैसा गाढ़ा घोल तैयार करके घोल को गत्ते के घेरे में पलट देते है। प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के सूखने (8-10 घंटे) तक गत्ते को हटाकर इसे जमीन से अलग कर इसके नीचे की ओर चिपकी मिट्टी को अलग कर लेते है और इसके ऊपर चिकनाई ग्रीस, सरसों का तेल मलते हैं।

प्रश्न . एक जगह खड़े होकर पतंग को एक मामूली से धागे के सहारे इतनी ऊँचाई तक कैसे उड़ा सकते हैं?

उत्तर : जब पतंग उड़ती है तो हवा की शक्ति पतंग के सामने की ओर पहुँचती है तो इससे उच्च वायुदाब बनता है ।पतंग के दूसरी ओर यह दाब कम होता है जिससे पतंग ऊपर उठती है। जब पतंग ऊपर उठती है तो दूसरी ओर पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति इसे नीचे की ओर भी खींचने का प्रयास करती है, परन्तु पतंग में डोर इस तरह बांधी जाती है कि वह संतुलन बनाकर हवा में उड़ती रहती है।

प्रश्न . तूफान एवं चक्रवात क्यों आते

उत्तर : किसी स्थान पर वायु दाब के अचानक कम हो जाने से वहाँ पर अधिक वायुदाब वाले स्थान से वायु आने की संभावना हो जाती है। आने वाली वायु की गति पर आँधी, तूफ़ान, चक्रवात आते हैं।

प्रश्न . बरसात के दिनों में आकाश में इंद्र धनुष का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर : प्रकाश जब एक माध्यम से दुसरे माध्यम में प्रवेश करता है सो यह अपने निश्चित पथ से थोड़ा मुड़ जाता है प्रकाश का यह गुण अपवर्तन कहलाता है। अपवर्तन के समय प्रकाश में उपस्थित अलग-अलग रंग अपनी-अपनी प्रवृति के हिसाब से कम ज्यादा मुड़ते है अतः प्रकाश अपने सात रंगों में बंट जाता है। हवा, पानी, काँच आदि अलग-अलग माध्यम है जिसमे एक से दुसरे में प्रवेश करते समय अपवर्तन की क्रिया होती है। बरसात के दिनों में बादलों से टपकती बूंदों से सूर्य का प्रकाश टकरा कर आकाश में भी ठीक इसी तरह इन्द्रधनुष का निर्माण कर देता है

प्रश्न . बोतल के मुँह पर कीप रखकर भरते समय पानी बहुत धीमी गति से इसके अन्दर जाता है परन्तु कीप को थोड़ा ऊँचा उठा लेने पर यह गति एकाएक तेज़ क्यों हो जाता है?

उत्तर : जब कीप से पानी डाला जाता है तो पानी बोतल के अन्दर प्रवेश करके इसे भरना शुरू कर देता है, जिससे बोतल में मौजूद हवा पर दबाव पड़ता है क्योंकि इस हवा को आसानी से बाहर निकलने के लिये कोई खुला रास्ता नहीं मिलता है। बोतल के मुँह पर कीप इस तरह रखी होती है कि उसका मुँह लगभग पूरी तरह ढक जाता है। फिर भी यह जोड़ वायुरुद्ध तो है नहीं अतः हवा को बाहर निकलने के लिये कुछ न कुछ जगह मिल ही जाती है और जिस गति से यह बाहर निकलती है बोतल में पानी भरने की गति भी वही होती है। इसलिए जब कीप को थोड़ा ऊँचा किया जाता है तो अन्दर की हवा का बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह खुल जाता है और तब इस हवा के बिना रुकावट तेजी से बाहर ढ़केल कर पानी बोतल में अपने लिये जगह बनाता जाता है।

प्रश्न . नींबू, संतरा , टमाटर , इमली आदि स्वाद में खट्टे क्यों होते हैं?

उत्तर : नींबू, संतरा, टमाटर, इमली की कोशिकाओं की रिक्तिकाओं में धुलित अवस्था में साइट्रिक अम्ल, हार्टरिक अम्ल व ऑक्सेलिक अम्ल का संग्रह होता है। अतः इनमें स्थित इन रासायनिक पदार्थो के कारण ही नींबू, संतरा, टमाटर, इमली का स्वाद खट्टा होता है।

प्रश्न . हवाई जहाज हवा में कैसे उड़ता है?

उत्तर : हवाई जहाज का इंजन की वजह से नहीं बल्कि अपने पंख के आकर की वजह से उड़ पाना सम्भव हो पाता है। पंख की इस विशेष बनावट को एरोफाइल कहते हैं। इस एरिफ़ाइल की विशेषता यह है कि पंख के ऊपर और नीचे से गुजरने वाली हवा को पीछे जाकर एक ही समय पर मिलने के लिये ऊपर से होकर जाने वाला हवा को नीचे से होकर जाने वाली हवा से तेज़ चलना पड़ता है। वायु की गति जितनी तेज़ होती है उसका दबाव उतना ही कम होता है। पंख के ऊपर वाले भाग में वायु का दाब , नीचे वाले भाग की तुलना में कम होगा, जिससे पंख ऊपर उठने को बाध्य होंगे वायुदाब के अन्दर द्वारा उत्पन्न वह बल जिस के कारण वायुयान ऊपर उठने को मजबूर हो जाता है। उत्थापक बल कहलाता है। इंजन का काम तो होता है वायुयान की तेजी के ेसाथ वायु के बीच से गुजारना ताकि उत्थापक बल द्वारा यह ऊपर उठाया जा सके।

प्रश्न . नमक में आयोडीन की पहचान कैसे की जाती है?

उत्तर : डॉक्टर हमें आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह देते हैं किन्तु नमक में आयोडीन है इसकी उपस्थिति का पता लगाने के लिये नमक में एक दो बूंद आयोडीन की डालने पर नमक यदि गाढ़ा नीला हो जाता है तो यह आयोडीन की उपस्थिति को दर्शाता है।

All Qustions

Contact Form

Name

Email *

Message *