Friday, April 8, 2016

Objectives Gk

भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन-सा है— भारतीय रेल
● भारतीय रेल कितने क्षेंत्रों (जोन) में बाँटी गई है— 17
● भारत में प्रथम रेल कब चली— 16 अप्रैल, 1853 ई.
● भारत की पहली रेल कहाँ चली— मुंबई और थाणे के मध्य
● भारत में सर्वप्रथम रेल का शुभारंभ किसने किया था— लॉर्ड डलहौजी ने
● रेल सेवा आयोग के मुख्यालय कहाँ-कहाँ है— इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और चेन्नई
● भारतीय रेल नेटवर्क का विश्व में कौन-सा स्थान है— चौथा
● भारतीय रेल नेटवर्क का एशिया में कौन-सा स्थान है— दूसरा
● भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गई थी— 1905 में
● विश्व में प्रथम रेल कब चली— 1825 ई., इंग्लैंड
● भारतीय रेल बजट को सामान्य बजट से कब अलग किया गया— 1824 ई.
● भारत में भूमिगत (मेट्रो रेलवे) का शुभारंभ कब और कहाँ हुआ था— 1984-85 ई., कोलकाता
● भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है— विवेक एक्सप्रेस
● भारत में प्रथम विद्युत इंजन का निर्माण कब प्रारंभ हुआ— 1971 ई.
● इंटीग्रल कोच फैक्टरी कहाँ है— पैरंबूर (चेन्नई)
● रेलवे कोच फैक्टरी कहाँ है— हुसैनपुर (कपूरथला)
● रेलवे कोच फैक्टरी की स्थापना कब हुई— 1988 ई.
● भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है— समझौता व थार एक्सप्रेस
● भारत में सबसे तेजगति से चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है— शताब्दी एक्सप्रेस
● भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कौन-सा है— खड़गपुर (पश्चिमी बंगाल)
● भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक है— उत्तर प्रदेश
● पूर्वी उत्तर भारत के राज्य में रेलमार्ग नहीं है— मेघालय
● पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर नई रेलगाड़ी ‘डेक्कन ओडिसी’ का परिचालन किस राज्य में हो रहा है— महाराष्ट्र
● कोंकण रेलमार्ग किस पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरता है— पश्चिमी घाट
● भारतीय रेलमार्ग का कुल कितने % विद्युतीकरण है— 30%
● भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग है— 3 प्रकार
● रेल पथ के ब्रॉड गेज की चौड़ाई कितनी होती है— 1.676 मीटर
● भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली— 1925 ई.
● विद्युत से चलने वाली प्रथम रेलगाड़ी कौन-सी है— डेक्कन क्वीन
● कोयले से चलने वाला देश का सबसे पुराना इंजन कौन-सा है— फेयरी क्वीन

1. भारत केंद्र सरकार ने किस जीव को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है।
- ऑक्टोपस

2. पामड़ी खेस शाल है।
- वस्त्र
3. चांदखेड़ी का जैन मंदिर जिले में है
- झालावाड़
4. तंबाकू बोर्ड का गठन कब किया गया।
- 1 जनवरी 1976
5. मसाला बोर्ड का गठन कब किया गया।
- 26 फरवरी 1987
6. भारत की किन टकसालों में सिक्कों के अलावा पदकों (मेडल) का भी उत्पादन होता है।
- मुंबई व कोलकाता
7. नोएडा स्थित टकसाल की स्थापना कब की गई।
- 1981 में
8. सिक्कों के लिए पहली टकसाल कहां पर स्थापित की गई।
- मुंबई (1830)
9. बैंक और करेंसी नोट कागज तथा नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर की छपाई में प्रयोग होने वाले कागजों का उत्पादन कहां पर किया जाता है।
- सिक्यूरिटी पेपर मिल, होशंगाबाद (मप्र)
10. डाक संबंधी लेखन सामग्री, बैंकों के चेक, बाँड, डाक एवं डाक भिन्न टिकट, पोस्टल ऑर्डर, पासपोर्ट, सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों, वित्तीय निगमों आदि के प्रतिभूति पत्रों की छपाई कहां की जाती है।
- इंडिया सिक्योरिटी प्रेस, नासिक
11. रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब किया गया।
- 1 जनवरी 1949
12. पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक कौनसा है।
- पंजाब नेशनल बैंक (1984)
13. किस संविधान संशोधन के तहत परिसीमन में जनसंख्या का आधार 1991 की जनगणना के स्थान पर २क्क्१ कर दी गई।
- 87वां संशोधन
14. किस संविधान संशोधन के तहत भूतपूर्व देशी राज्यों के शासकों की विशेष्ज्ञ उपाधियों एवं उनके प्रिवी-पर्स को समाप्त कर दिया गया।
- 26वां संविधान संशोधन
15. दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट पीसी कौनसा है।
- आकाश
16. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने 2011 का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज का खिताब किसे दिया है।
- सचिन तेंदूलकर
17. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने २क्११ का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज का खिताब किसे दिया है।
- डग ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)
18. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने 2011 का सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज का खिताब किसे दिया है।
- केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड)
19. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने 2011 का सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाज का खिताब किसे दिया है।
- मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)

20. युद्ध भूमि में जाते समय अपने पति द्वारा निशानी मांगने पर जिसने अपना शीश काटकर भेंट कर दिया, वह थी।
- रानी हाड़ा

Thursday, April 7, 2016

5 New Qustions

प्रश्न . दौड़ते समय श्वास तेजी से क्यों चलती है?
उत्तर : दौड़ते समय अधिक परिश्रम के कारण ऊर्जा प्राप्ति हेतु अधिक ऑक्सीजन चाहिय होता है इसलिए श्वसन क्रिया तेज हो जाती है।

प्रश्न . क्या कारण है कि शीशे में हम अपने को तो तब ही देख पाते हैं जब इसके ठीक सामने होते हो पर ऐसी और बहुत -सी चीजें जरुर दिख जाती है, जो शीशे के सामने नहीं होती?
उत्तर : कोई भी वस्तु तब दिखाई देती है जब प्रकाश स्रोत से चली प्रकाश की किरणें वस्तु से टकरा कर हमारी आँखों तक पहुँचती है। इसे प्रकाश का परावर्तन कहते है। शीशे में हम अपने आपको तभी देख सकते है जब हमसे चली प्रकाश की किरण शीशे पर लम्बवत कराये।ऐसा तब ही हो सकता है जब हम शीशे के ठीक सामने खड़े हो। परन्तु शीशे के सामने न होने पर भी काफी और सारी वे वस्तुएँ भी दिखाई देती है जिनसे चला हुआ प्रकाश शीशे से टकराने के बाद हमारी आँखों तक पहुँच जाता hai

प्रश्न पदार्थ रंग-बिरंगे क्यों दिखाई देते हैं? उत्तर : जब प्रकाश की किरणें किसी रंगीन वस्तु पर गिरती है तो रंगीन वस्तु उस रंग के प्रकाश को (जिस रंग की वह वस्तु है) छोड़कर सारे रंग का अवशोषण कर लेती है बाकी प्रकाश को परावर्तित कर लेती है। जैसे घास का हरा दिखाई देना। घास हरे रंग के प्रकाश को परावर्तित कर लेती है बाकी प्रकाश को अवशोषित। यही कारण है कि वस्तु जिस रंग के प्रकाश को परावर्तित करती है वही रंग हमें वस्तु का दिखाई देता है।

प्रश्न क्या कारण है कि ग्रेफाइट मुलायम होता है , जबकि हीरा कठोर होता है? उत्तर
उत्तर : ग्रेफाइट की परत संरचना होती है। प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य तीन कार्बन परमाणुओं से जुड़कर षट्कोणिय वलय संरचना बनाते है। ऐसी वलय संरचनायें आपस में मिलकर एक परत संरचना का निर्माण करती है। प्रत्येक कार्बन का चौथा इलेक्ट्रान मुक्त अवस्था में रहता है दो परतों के मध्य आकर्षण बल दुर्बल होने के कारण एक परत दूसरी परत पर आसानी से फिसल सकती है इसलिए ग्रेफाइट नर्म होता है। जब हीरे की संरचना में कार्बन परमाणुओं की त्रिविम चतुष्फलकीय व्यवस्था होती है। प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य चार कार्बन परमाणुओं से एक लबन्ध से जुड़ा रहता है। इस त्रिविमीय संरचना के कारण ही हीरा कठोर होता है।

प्रश्न. क्या कारण है कि तना हमेशा ऊपर की ओर तथा जड़े नीचे की ओर ही बढ़ती है? उत्तर : बीज अंकुरित होने के बाद जड़े निकलती है तथा ऊपर की ओर तना निकलती है। जड़े हमेशा नीचे की ओर ही बढ़ती है क्योंकि एक विशेष बल के खिंचाव से जिस धनात्मक भू-अभिवर्तन कहते है। इसके प्रभाव से जड़े हमेशा नीचे की ओर बहती है उसी तरह से तना सदैव प्रकाश की ओर ही बढ़ेगा क्योंकि ऊपर की ओर एक विशेष बल के खिंचाव से जिस ऋणात्मक भू-अभिवर्तन कहते हैं के कारण ऊपर की ओर बढ़ती है

प्रश्न . किसी मीनार से पंख व सिक्का गिराने पर सिक्का पृथ्वी पर पहले पहुँचता है जबकि निर्वात में पंख व सिक्का गिराने पर साथ-साथ नीचे क्यों आते हैं?

उत्तर : मीनार से पंख व सिक्का गिराने पर सिक्का पृथ्वी पर पहले पहुँचता है क्योंकि गिरने वाली वस्तु का त्वरण उनके द्रव्यमान पर निर्भर करता है तथा सिक्के का द्रव्यमान अधिक होता है अतः यह सिक्का पृथ्वी पर पहले पहुँचता है जबकि निर्वात मे अर्थात स्वतंत्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु का गुरुत्वी त्वरण उनके द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करती है अतः पंख और सिक्का नीचे साथ-साथ पहुँचता है।

प्रश्न . लम्बी कूद में खिलाड़ी कूदने के पूर्व काफी दूर से तेज़ से दौड़ता हुआ क्यों आता है?

उत्तर : लम्बी कूद में खिलाड़ी कूदने के पूर्व काफी दूर से तेज़ी से दौड़ता हुआ आता है ताकि कूदते समय शरीर की गति बनी रहती है और अधिक दुरी तक कूदने में सफल हो जाता है।

Tuesday, April 5, 2016

प्रश्न . कपड़ों पर गिरे सब्जी के दाग को साबुन से धोने पर वह लाल क्यों हो जाता है?

उत्तर : साबुन में कास्टिक सोडा होता है। इस कास्टिक सोडे की प्रकृति भी क्षारीय होती है अतः यह सब्जी में उपस्थित हल्दी से क्रिया कर लाल रंग देता है।

प्रश्न . रेत पर चलने में व्यक्ति को कठिनाई होती है पर ऊँट आसानी से क्यों चल पाता है?

उत्तर : व्यक्ति के पैरों का क्षेत्रफल ऊँट से कम होता है अतः क्षेत्रफल कम होने से व्यक्ति के शरीर के भार के कारण बल अधिक लगता है तथा पैर रेत में धंस जाते हैं जब कि ऊँट के पैरों का क्षेत्रफल अधिक होने से ऊँट के शरीर के भार के कारण बल कम लगता है तथा ऊँट के पैर रेत में नहीं धंसते हैं और ऊँट रेत में आसानी से चल पाता है।

प्रश्न . वर्षा काल में नमक, पापड़, पुस्तकें आदि नम क्यों हो जाती है?

उत्तर : वर्षाकाल में वायु में जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है। वायु में जलवाष्प की उष्ण आद्रता कहलाती है। वायु में उष्ण इसी नमी को सोखकर ये वस्तुएं नम हो जाती है

प्रश्न . जादू का खेल दिखाने वाले नींबू से खून टपकाता हुआ दिखाते हैं। यह कैसे संभव है?

उत्तर : नीम्बू में सीरींज द्वारा मेथील ओरेज प्रवेश कराते है जो नींबू में उपस्थित साइटिक अम्ल से क्रिया करके लाल बिबनेनाइड रूप में परिवर्तित हो जाता है जिससे नींबू का रस लाल हो जाता है। और काटने पर लाल रंग का रस प्राप्त होता है।

प्रश्न . गर्मी में हल्के रंग के कपडे पहनना क्यों पसंद किया जाता है?

उत्तर : हल्के रंग के कपड़ों पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश का अधिकतर भाग परावर्तित होकर वापस मुड़ जाता है जबकि गहरे रंग के कपड़े सूर्य के प्रकाश के अधिकतर भाग को अपने मइ समाहित कर लेता है और गर्मी के दिनों में परेशानी पैदा करता है। जबकि हल्के रंग वाले कपड़े इसे वायरस लौटाकर शरीर को शीतलता का अनुभव करते हैं।

प्रश्न . टीके क्यों लगाये जाते हैं?

उत्तर : ये टीके विभिन्न प्रकार के रोगों के बचाव के लिये लगाये जाते हैं। इन टीकों को लगाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो जाती है अर्थात रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होने से रोगाणु शरीर पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकते है।

प्रश्न . प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है?

उत्तर : खुले बर्तन में खाना बनाने की अपेक्षा ढके बर्तन में खाना जल्दी पकता है क्योंकि पानी से बनने वाली भाप उसमें बेकार नहीं जाती है। ढके बर्तन में दाब भी अधिक होता है नियमानुसार जैसे-जैसे दाब बढ़ता है पानी का क्वथनांक कम होता जाता है। प्रेशर कुकर में दाब अधिक हो जाने के कारण पानी या उसमें पकाये जाने वाले पदार्थो का क्वथनांक घट जाता है जिससे वे जल्दी पक जाते हैं।

प्रश्न. जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई क्यों दिखाई देती है?

उत्तर : अपवर्तन के कारण ही जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई दिखाई देती है।

प्रश्न . समुद्र का पानी स्वाद में खारा क्यों लगता है?

उत्तर : समुद्र के पानी में सोडियम क्लोराइड अधिक मात्रा में घुला रहता है। इसी लवण की उपस्थिति के कारण समुद्र का पानी खारा लगता है।

प्रश्न . चोरों का पता लगाने में अंगुलियों के निशान के साथ-साथ पेरों के निशान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन निशानों को सबूत के लिये कैसे सुरक्षित रखा जाता है?

उत्तर : जहाँ पर चोर के पैरों के निशान नज़र आता है उसके चारों ओर कार्ड बोर्ड की एक पतली लम्बी पट्टी काटकर जमीन में धंसाते है तथा प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के पानी के साथ मिलाकर क्रीम जैसा गाढ़ा घोल तैयार करके घोल को गत्ते के घेरे में पलट देते है। प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के सूखने (8-10 घंटे) तक गत्ते को हटाकर इसे जमीन से अलग कर इसके नीचे की ओर चिपकी मिट्टी को अलग कर लेते है और इसके ऊपर चिकनाई ग्रीस, सरसों का तेल मलते हैं।

प्रश्न . एक जगह खड़े होकर पतंग को एक मामूली से धागे के सहारे इतनी ऊँचाई तक कैसे उड़ा सकते हैं?

उत्तर : जब पतंग उड़ती है तो हवा की शक्ति पतंग के सामने की ओर पहुँचती है तो इससे उच्च वायुदाब बनता है ।पतंग के दूसरी ओर यह दाब कम होता है जिससे पतंग ऊपर उठती है। जब पतंग ऊपर उठती है तो दूसरी ओर पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति इसे नीचे की ओर भी खींचने का प्रयास करती है, परन्तु पतंग में डोर इस तरह बांधी जाती है कि वह संतुलन बनाकर हवा में उड़ती रहती है।

प्रश्न . तूफान एवं चक्रवात क्यों आते

उत्तर : किसी स्थान पर वायु दाब के अचानक कम हो जाने से वहाँ पर अधिक वायुदाब वाले स्थान से वायु आने की संभावना हो जाती है। आने वाली वायु की गति पर आँधी, तूफ़ान, चक्रवात आते हैं।

प्रश्न . बरसात के दिनों में आकाश में इंद्र धनुष का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर : प्रकाश जब एक माध्यम से दुसरे माध्यम में प्रवेश करता है सो यह अपने निश्चित पथ से थोड़ा मुड़ जाता है प्रकाश का यह गुण अपवर्तन कहलाता है। अपवर्तन के समय प्रकाश में उपस्थित अलग-अलग रंग अपनी-अपनी प्रवृति के हिसाब से कम ज्यादा मुड़ते है अतः प्रकाश अपने सात रंगों में बंट जाता है। हवा, पानी, काँच आदि अलग-अलग माध्यम है जिसमे एक से दुसरे में प्रवेश करते समय अपवर्तन की क्रिया होती है। बरसात के दिनों में बादलों से टपकती बूंदों से सूर्य का प्रकाश टकरा कर आकाश में भी ठीक इसी तरह इन्द्रधनुष का निर्माण कर देता है

प्रश्न . बोतल के मुँह पर कीप रखकर भरते समय पानी बहुत धीमी गति से इसके अन्दर जाता है परन्तु कीप को थोड़ा ऊँचा उठा लेने पर यह गति एकाएक तेज़ क्यों हो जाता है?

उत्तर : जब कीप से पानी डाला जाता है तो पानी बोतल के अन्दर प्रवेश करके इसे भरना शुरू कर देता है, जिससे बोतल में मौजूद हवा पर दबाव पड़ता है क्योंकि इस हवा को आसानी से बाहर निकलने के लिये कोई खुला रास्ता नहीं मिलता है। बोतल के मुँह पर कीप इस तरह रखी होती है कि उसका मुँह लगभग पूरी तरह ढक जाता है। फिर भी यह जोड़ वायुरुद्ध तो है नहीं अतः हवा को बाहर निकलने के लिये कुछ न कुछ जगह मिल ही जाती है और जिस गति से यह बाहर निकलती है बोतल में पानी भरने की गति भी वही होती है। इसलिए जब कीप को थोड़ा ऊँचा किया जाता है तो अन्दर की हवा का बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह खुल जाता है और तब इस हवा के बिना रुकावट तेजी से बाहर ढ़केल कर पानी बोतल में अपने लिये जगह बनाता जाता है।

प्रश्न . नींबू, संतरा , टमाटर , इमली आदि स्वाद में खट्टे क्यों होते हैं?

उत्तर : नींबू, संतरा, टमाटर, इमली की कोशिकाओं की रिक्तिकाओं में धुलित अवस्था में साइट्रिक अम्ल, हार्टरिक अम्ल व ऑक्सेलिक अम्ल का संग्रह होता है। अतः इनमें स्थित इन रासायनिक पदार्थो के कारण ही नींबू, संतरा, टमाटर, इमली का स्वाद खट्टा होता है।

प्रश्न . हवाई जहाज हवा में कैसे उड़ता है?

उत्तर : हवाई जहाज का इंजन की वजह से नहीं बल्कि अपने पंख के आकर की वजह से उड़ पाना सम्भव हो पाता है। पंख की इस विशेष बनावट को एरोफाइल कहते हैं। इस एरिफ़ाइल की विशेषता यह है कि पंख के ऊपर और नीचे से गुजरने वाली हवा को पीछे जाकर एक ही समय पर मिलने के लिये ऊपर से होकर जाने वाला हवा को नीचे से होकर जाने वाली हवा से तेज़ चलना पड़ता है। वायु की गति जितनी तेज़ होती है उसका दबाव उतना ही कम होता है। पंख के ऊपर वाले भाग में वायु का दाब , नीचे वाले भाग की तुलना में कम होगा, जिससे पंख ऊपर उठने को बाध्य होंगे वायुदाब के अन्दर द्वारा उत्पन्न वह बल जिस के कारण वायुयान ऊपर उठने को मजबूर हो जाता है। उत्थापक बल कहलाता है। इंजन का काम तो होता है वायुयान की तेजी के ेसाथ वायु के बीच से गुजारना ताकि उत्थापक बल द्वारा यह ऊपर उठाया जा सके।

प्रश्न . नमक में आयोडीन की पहचान कैसे की जाती है?

उत्तर : डॉक्टर हमें आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह देते हैं किन्तु नमक में आयोडीन है इसकी उपस्थिति का पता लगाने के लिये नमक में एक दो बूंद आयोडीन की डालने पर नमक यदि गाढ़ा नीला हो जाता है तो यह आयोडीन की उपस्थिति को दर्शाता है।

प्रश्न . राजस्थान में सांभर झील के जल से नमक का उत्पादन कैसे किया जाता है?

उत्तर : समुद्र या झीलों के नमक शुष्क जल से नमक को पृथक करने में वाष्पीकरण के गुण का उपयोग होता है। छोटी-छोटी क्यारियाँ बनाकर उनमें जल भर देते है। क्यारियों की सतह से सूर्य के ताप से जल तो वाष्प बनकर हवा में मिल जाता है तथा नमक शेष रह जाता है।

प्रश्न . अत्यधिक गर्मियों में पौधे क्यों मुरझा जाते हैं?

उत्तर : अत्यधिक गर्मी में जब भूमि में मूल द्वारा जल अवशोषण से यदि वाष्पोत्सर्जन का अनुपात अधिक हो जाये तो पौधा मुरझा जाते हैं।

प्रश्न . बालक को जब कान पर जोर से थप्पड़ मारा जाता है तो वह असंतुलित होकर नीचे क्यों गिर जाता है?

उत्तर : बालक के जब कान पर जोर से थप्पड़ मारा जाता है तो वह असंतुलित होकर नीचे गिर जाता है क्योंकि कान के अन्तःकर्ण में अर्द्धवर्ताकार नलिकाएँ होती हैं जो शरीर के सन्तुलन को बनाये रखती है। जब बालक को थप्पड़ मारा जाता है तो अर्धवृताकार नलिकाओं में भरा द्रव हिल जाता है तथा बालक असंतुलित होकर गिर जाता है।

प्रश्न . 00 सेंटीग्रेड वाली बर्फ 00C वाले पानी की तुलना में अधिक ठण्डी क्यों होती है?

उत्तर : बर्फ की पिण्ड की गुप्त उष्मा80 किलो कैलोरी होती है अतः बर्फ में 80 किलो कैलोरी उष्मा कम होने के कारण 0°C ताप वाष्पी बर्फ 0°C वाले जल की अपेक्षा अधिक ठण्डी लगती है

प्रश्न . उबलते हुये पानी की अपेक्षा भाप अधिक जलन पैदा क्यों करती है?

उत्तर : उबलते हुये पानी का तापमान 100°C होता है। जबकि भाप में कुछ अधिक अतिरिक्त गुप्त उष्मा होती है जिसके कारण भाप अधिक जलन पैदा करती है। बाद में अतिरिक्त गुप्त उष्मा का मान 536 किलो कैलोरी होता है।

प्रश्न . भूकम्प क्यों आते है?

उत्तर : पृथ्वी के अन्दर होने वाली हलचल से उत्पन्न कम्पन्न को भूकम्प कहते हैं। भूकम्प आने का मुख्य कारण भूगर्भीय चट्टानों में लचीलापन होने,ज्वालामुखी के फटने, महाद्वीपो के आकर्षण, पृथ्वी की आतंरिक चट्टानों में सिकुड़ने अथवा चट्टानों के आपस में टकराने से उस क्षेत्र विशेष की भूमि में कम्पन्न उत्पन्न हो जाते है।

प्रश्न . ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी होती है फिर भी पहाड़ों पर रहने वाले व्यक्ति बड़ी सक्रियता से अपने जीवन की गतिविधियाँ कैसे कर लेते हैं?

उत्तर : अधिक ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी होती है फिर भी ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी बड़ी सक्रियता से जीवन की गतिविधियाँ कर लेते हैं क्योंकि ऐसे क्षेत्र के निवासी अधिक ऊँचाई के प्रति अनुकूलित हो जाते है।इनकी वक्षगुहा का आयतन अधिक होता है जिससे इनके फेफड़ों के वायुकोषों का सतही क्षेत्र अधिक हो जाता है।इनके रुधिर में लाल रुधिर कणिकाओं की संख्या अधिक होती है तथा ऊतकों जे मध्य अपेक्षाकृत अधिक सघन कोशिका जाल होता है। परिश्रम करने से उनकी पेशियों में कम केशिका किण्वन होता है और लेवटेर की मात्रा कम बनती है अतः इन्हें श्रम से होने वाली थकान को दूर करने के लिये कम ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 49. चमगादड़ रात्रि के अँधेरे में भी कैसे उड़ सकते हैं?

उत्तर : चमगादड़ रात्रि में पराश्रव्य ध्वनि उत्पन्न करके एक निश्चित दिशा में उड़ते है यदि उनके उड़ने की दिशा में अवरोध है तो उस अवरोध से यह पराश्रव्य ध्वनि टकराकर लोटेंगी। टकराकर लौटने वाली इस पराश्रव्य ध्वनि को चमगादड़ सुनते है। जिससे उन्हें पता चल जाता है कि आगे अवरोध है इस प्रकार अवरोध का पता चलने पर वे अपनी गति की दिशा बदल लेते है। इस प्रकार चमगादड़ रात्रि के अँधेरे में भी उड़ सकती है।

प्रश्न 48. रॉकेट का ऊपरी भाग शंकुनुमा क्यों बनाया जाता है?

उत्तर : वायुमंडल के प्रतिरोध को कम करने एवं वायुमंडल के घर्षण से जलकर नष्ट होने से बचाने के लिये रॉकेट का ऊपरी भाग शंकुनुमा बनाया जाता है।

Monday, April 4, 2016

प्रश्न . मोमबत्ती जब जलती है तो मोम पिघल कर बहने क्यों लगता है?

उत्तर : जब मोमबत्ती को जलाया जाता है तो उष्मा पाकर मोम के अणु दूर-दूर हो जाते है क्योंकि उष्मा अणुओ के मध्य लगने वाले आकर्षण बल को कमजोर कर देता है जिससे अणु गति करने के लिये स्वतन्त्र हो जाते है तथा वह द्रव अवस्था में आ जाने से पिघलकर बहने लगती है।

प्रश्न . समुद्र नीला क्यों दिखाई देता है?

उत्तर : समुद्र के पानी का रंग भी वास्तव में उपलब्ध पानी के रंग की तरह कोई रंग नहीं होता फिर भी यह नीला दिखाई देता है क्योंकि जब सूर्य के प्रकाश की किरणें समुद्र पर गिरती है, विशेषकर उस जगह पर जहाँ इसका जल गहरा और स्वच्छ होता है तो वहाँ से परावर्तित होने के बाद इस प्रकाश में मौजूद सात रंगों में से केवल नीला रंग ही हमारी आँखों तक पहुँचता है यही कारण है कि समुद्र हमें नीला दिखाई देता है।

प्रश्न . त्वचा द्वारा हमें स्पर्श का ज्ञान कैसे होता है?

उत्तर : त्वजा में संवेदी कोशिकायें होती है, जो तंत्रिकाओं से जुडी होती है। विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों को ग्रहण करने के लिये विभिन्न प्रकार की संवेदी कोशिकायें होती है। स्पर्श की संवेदी कोशिकाओं द्वारा ग्रहण की गई सूचना तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क को पहुँचाती है तथा हमें स्पर्श का ज्ञान होता है।

प्रश्न . गर्म हवा ऊपर क्यों उठती है?

उत्तर : गर्म हवा का घनत्व कम होने से हल्की होती है। हल्की होने से वह ऊपर उठती है।

प्रश्न . वर्षा ऋतु में कपड़े देर से क्यों सूखते हैं?

उत्तर : वर्षा ऋतु में कपड़े देर से सूखते हैं क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से वाष्पीकरण की दर धीमी हो जाती है जिससे कपड़े देर से सूखते हैं।

प्रश्न . कैसे भर जाते हैं जख्म?

उत्तर : जैसे ही त्वजा पर कोई कट लगता है, कटी हुई रक्त वाहिनी से रक्त बाहर आने लगता है तथा रक्त में मौजूद फिबरिन नामक प्रोटीन लम्बे तन्तु बनाने लगती है। जो आपस में मिलकर थक्का बुन लेते है। थक्का घाव को ढककर रक्त प्रवाह को बंद कर देता है। रक्त का थक्का बनने के साथ-साथ श्वेत रुधिर कणिकाएं भी घाव में आ जाती है तथा अन्दर प्रवेश करने वाले जीवाणु पर आक्रमण कर उन्हें नष्ट कर देती है। थक्के के नीचे कट के किनारों पर कोशिकायें शीघ्रता से विभाजित होने लगती है तथा कटके ऊपर आवरण बनाने लगती है। चार पाँच दिन में यह आवरण मोटा होकर त्वजा की नई परत बना देता है तथा घाव भरने की क्रिया पूरा होने के बाद एक शुष्क पपड़ी उतर जाती है।

प्रश्न . नान स्टिक बर्तनों में खाना क्यों नहीं चिपकता?

उत्तर : नान स्टिक बर्तनों में टेफ्लान की परत चढ़ी होती है। टेफ्लान फ़्लोरिनयुक्त पालीमर है जिसका रासायनिक नाम पोलिट्रेटा फ़्लुरोइथिलीन है। यह उष्मा के प्रभावों के प्रति अत्यन्त प्रतिरोधी होता है इसका घर्षण गुणांक भी बहुत कम होता है तथा इसमें एन्टीस्टिक गुण भी होता है अतः इसमें खाना पकाने पर खाना नहीं चिपकता।

प्रश्न . कैसे रंग देता है पान, मुख को?

उत्तर : पान बनाते समय कत्था व चुना लगाया जाता है। इस कत्थे में एक पदार्थ होता है जिसे कतेचू कहते है। यह कतेचू चूने से बने क्षारीय माध्यम में आक्सीजन से क्रिया करके कतेचूटैनिक अम्ल बनाता है। यह कटैचू टैनिक अम्ल लाल रंग का यौगिक होता है जो मुख को रंग देता है।

प्रश्न . आतिशबाजी का रॉकेट ऊँचाई पर जाकर पुन: पृथ्वी पर आ जाता है किन्तु रॉकेट पुन: पृथ्वी की ओर लौटकर क्यों नहीं आता है?

उत्तर : रॉकेट पलायन वेग से प्रक्षेपित होता है अतः यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को पार कर जाता है जिससे उस पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल कार्य नहीं करता तथा वह पुनः पृथ्वी की ओर लौट कर आता है।

प्रश्न . ट्यूबलाइट का बटन दबाते ही तेज प्रकाश कैसे उत्पन्न होता है?

उत्तर : ट्यूबलाइट में काँच की नली के दोनों सिरों पर टंगस्टन धातु के तंतु होते है तथा इसमें अल्प दाब पर पारे की वाष्प भरी रहती है। जैसे ही बटन दबाया जाता है टंगस्टन तन्तु से इलेक्ट्रोन उत्सर्जित होते है तथा पारे की वाष्प के अणुओं को आयनित कर देते है जिससे दीप्त विसर्जन होता है इनमें से कुछ प्रकाश तरंगों की तरंग दैधर्य अल्प होती है जिन्हें हम देख नहीं पाते है। अतः इन अदृश्य प्रकाश तरंगों को दृश्य प्रकाश तरंगों में परिवर्तित करने के लिये नली के भीतर की सतह पर प्रतिदीप्त पदार्थ पोत दिया जाता है जो अदृश्य प्रकाश को दृश्य प्रकाश में परिवर्तित करता है इससे ट्यूब लाइट से अधिक प्रकाश प्राप्त होता है।

All Qustions

हमे ज़रूर बताये आपको मेरी यह वेबसाईट कैसी लगी commant जरूर करे

Contact Form

Name

Email *

Message *